जनपद बांदा _
कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई,

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं में संलिप्त अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से
₹3,550 नगद,
₹1,96,100 मूल्य के इनामी कूपन,
एक अवैध तमंचा,
तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने दिनांक 03/04 जनवरी 2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत नजरबाग में स्थित जनरल स्टोर/पान मसाला की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।







