गोरखपुर उत्तर प्रदेश _
गोरखपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।
तारामंडल स्थित जीएसटी कार्यालय में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कार्यालय धू-धू कर जलने लगा और लपटें दूसरे व तीसरे तल तक पहुंच गईं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 12 दमकल गाड़ियों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि तब तक कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, फाइलें, कंप्यूटर, अलमारियां, फर्नीचर और फॉल्स सीलिंग पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फायर विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर मिली थी।
फिलहाल मौके पर कूलिंग का कार्य जारी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि आग दूसरे और तीसरे फ्लोर तक फैल चुकी थी, जिसके चलते हालात काफी चुनौतीपूर्ण हो गए थे।
इस घटना के बाद जीएसटी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।







