प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में पुस्तकालय का संयुक्त हुआ भव्य उद्घाटन, 

Share this post

जनपद फतेहपुर

 

प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में पुस्तकालय का संयुक्त हुआ भव्य उद्घाटन, प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में पुस्तकालय का संयुक्त हुआ भव्य उद्घाटन, 

 

डॉ. महेंद्र सिंह व जिला प्रशासन ने किया शुभारंभ

 

बता दें बांके बिहारी सेवा समिति के व्यवस्थापक प्रदीप गर्ग के कुशल नेतृत्व में बांके बिहारी परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन समारोह श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस पुस्तकालय का निर्माण पूर्व जिलाधिकारी अन्जनेय कुमार के पिताजी डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा कराया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र सिंह एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया, जिसे शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उद्घाटन से पूर्व विधिवत पूजन-हवन का आयोजन किया गया, वहीं बाद में विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में एडीएम, एसडीएम सदर, सदर तहसीलदार, एडीएम न्यायिक सुनील कुमार, फतेहपुर जनपद के पूर्व विधायक विक्रम सिंह अनिल सिंह गौतम काली शंकर मामा अभय गुप्ता शाश्वत गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, नगर पालिका अधीक्षक रविंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, सुशील मिश्रा, मनीष गुप्ता, मोनू श्रीवास्तव, अभिनव यादव, तरुण पुरवार रवि तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, अमित शरण, बॉबी, पत्रकार अमित सोनी, बबलू सोनी सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित व सामाजिक लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदीप गर्ग ने कहा कि यह पुस्तकालय युवाओं को ज्ञान से जोड़ने और संस्कारों के संवर्धन का केंद्र बनेगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन