बांदा जनपद _
मावई बाईपास चौराहा स्थित कथा स्थल पर इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है।

बागेश्वर धाम सरकार के सानिध्य में आयोजित इस भव्य पांच दिवसीय हनुमंत कथा के चतुर्थ दिन श्रद्धा और विश्वास का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला कि पूरा क्षेत्र रसमय और राममय हो गया। कथा के चौथे दिन व्यास पीठ से बरसे ज्ञान और भक्ति के अमृत ने हजारों श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, जिससे पंडाल के अंदर और बाहर चारों ओर केवल भक्तों का अपार जनसैलाब ही नजर आ रहा था। इस पावन बेला पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वालों में राज्यसभा सांसद श्री बाबूराम निषाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेश कोरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह और शिक्षक एमएलसी श्री बाबू लाल तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही श्री अनुराग जी (जिला प्रचारक), श्री संतोष जी (प्रांत कार्यालय प्रभारी), दिव्य प्रेम सेवा मिशन से श्री आशीष जी और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवशंकर सिंह ने भी कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।”
“कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाते हुए हमीरपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद, चित्रकूट के चेयरमैन श्री नरेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील पटेल और उनके साथ आए सभी सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन श्री पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक श्रीमती अंबरेश कुमारी, लोकसभा प्रत्याशी श्री मयंक द्विवेदी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंशु रमेश शिवहरे सहित जनपद की अनेक प्रतिष्ठित विभूतियाँ कथा स्थल पर मौजूद रहीं। मावई बाईपास चौराहे से लेकर पूरे कथा स्थल तक का माहौल जयकारों से गुंजायमान रहा और हजारों की संख्या में आए सम्मानित भक्तगणों ने इस आध्यात्मिक महोत्सव में शामिल होकर अपना जीवन धन्य किया।







