मामूली विवाद में पति का खौफनाक रूप, पत्नी का नाक-गाल चबाया।

Share this post

मामूली विवाद में पति का खौफनाक रूप, पत्नी का नाक-गाल चबाया।मामूली विवाद में पति का खौफनाक रूप, पत्नी का नाक-गाल चबाया।

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

 

जनपद हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी के नाक और गाल को दांतों से बुरी तरह चबा डाला, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मामले में महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन