*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
*ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा निकली जा रही 81 दिवसीय गविष्ठ यात्रा पादुका पूजन व प्रेस वार्ता के बाद दिबियापुर के लिए हुई रवाना।*
*औरैया में सुबह बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों, अनुयाइयों, कार्यक्रम के संयोजक, समाजसेवी सपा नेता प्रभाकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पादुका पूजन किया।*
*अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश है और यहां ही गायों की संख्या तेजी से घट रही है।*

*जब गविष्ट यात्रा को अन्य प्रदेशों में भी निकाले जाने को लेकर प्रश्न किया तो शंकराचार्य महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश है और यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौमाता के सबसे बड़े भक्त के रूप में अपने को प्रतिष्ठित करने वाले मुख्यमंत्री है, यदि उत्तर प्रदेश में गौमाता के लिए काम किया जायेगा तो इसका असर पूरे देश मे होगा।*
*वही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा जब गौ माता सुरक्षित नही होंगी तो सनातन कैसे सुरक्षित रहेगा*
*ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए यह गौरक्षार्थ (धर्मयुद्ध) 81 दिवसीय गविष्ठ यात्रा आयोजित की जा रही है।*





