जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश _
बेटे-बहू से परेशान बुजुर्ग पिता ने एसपी से लगाई गुहार


फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र से पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे और बहू पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
मामला भैसौली गांव का है। पीड़ित राकेश कुमार मिश्रा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बड़ा बेटा मनीष कुमार मिश्रा शादी के बाद से अलग रहता है और झांसी में 108 एम्बुलेंस में नौकरी करता है। आरोप है कि बेटा शराब के नशे में घर आकर गाली-गलौज और मारपीट करता है।
पीड़ित के अनुसार 2016 से परिवार में विवाद चल रहा है और कई बार थाने में शिकायत भी की गई है। संपत्ति को लेकर भी विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि 15 अक्टूबर को छोटी बेटी आकांक्षा की गोद भराई है, लेकिन बेटे-बहू के विवाद से घर में तनाव है। शिकायती पत्र में बहू पर मायके वालों को बुलाकर धमकी दिलाने का आरोप भी है।
राकेश मिश्रा का कहना है कि 30 सितंबर को 112 नंबर पर सूचना दी गई थी, पुलिस मौके पर आई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने एसपी से सुरक्षा और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







