– फतेहपुर उत्तर प्रदेश _
गांधी जयंती पर साहू समाज ने विशाल शोभा यात्रा का किया आयोजन*

jayantri
फतेहपुर में आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बता दें_ कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह, पटेल नगर फतेहपुर में जिला तेली साहू समाज संगठन फतेहपुर के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीतापुर के सांसद माननीय राकेश राठौर रहे। बैनर पर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, एकता का संदेश दिया गया, साथ ही महात्मा गांधी जी का प्रसिद्ध कथन “मेरा जीवन ही मेरा संदेश है” भी लिखा रहा।कार्यक्रम में तेली साहू समाज के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया आयोजकों ने बताया कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को एकता और स्वच्छता के सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं।







