मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share this post

जिलाधिकारी श्रीमती सी इंदुमती जी के मार्गदर्शनानुसार मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चेयरमैन व स्वीप आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा ग्राम सेवा संस्थान खादी ग्रामोद्योग भवन में मतदाता जागरूकता अभियान व सरस्वती शिशु मंदिर चौक में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।डॉ अनुराग द्वारा खादी भवन में सूत कातने वाली महिलाओं व पुरुषों को मतदान हेतु स्वयं के प्रेरित करने के साथ साथ अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिये निवेदन किया व सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई तथा सभी 65 लोगों को मास्क,रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि व साबुन प्रदान किया।मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सृष्टि,द्वितीय काव्या व तृतीय स्थान पर अंकिता रही।इस अवसर पर ग्राम सेवा संस्थान के अध्यक्ष मेवाराम कटियार,मंत्री सतेंद्र सिंह,रणविजय सिंह,सन्तोष सिंह,आलोक,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य उमाकांत,कार्यालय अधीक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित प्रमुख सहयोगी सदस्यता प्रमुख सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चेयरमैन व स्वीप आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा ग्राम सेवा संस्थान खादी ग्रामोद्योग भवन में मतदाता जागरूकता अभियान व सरस्वती शिशु मंदिर चौक में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।डॉ अनुराग द्वारा खादी भवन में सूत कातने वाली महिलाओं व पुरुषों को मतदान हेतु स्वयं के प्रेरित करने के साथ साथ अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिये निवेदन किया व सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई तथा सभी 65 लोगों को मास्क,रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि व साबुन प्रदान किया।मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सृष्टि,द्वितीय काव्या व तृतीय स्थान पर अंकिता रही।इस अवसर पर ग्राम सेवा संस्थान के अध्यक्ष मेवाराम कटियार,मंत्री सतेंद्र सिंह,रणविजय सिंह,सन्तोष सिंह,आलोक,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य उमाकांत,कार्यालय अधीक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित प्रमुख सहयोगी सदस्यता प्रमुख सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन