- आज दिनांक 8 फरवरी 2024 जनपद फतेहपुर के विकासखंड विजयीपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तत्वाधान में ओडीएफ प्लस की स्थिति बनाए रखने हेतु संस्था एक्शन फार रूरल डेवलपमेंट लखनऊ की जागरुकता टीम ने विकासखंड विजयीपुर में विभिन्न गतिविधियों द्वारा नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक एवं कैलेंडर पोस्टर पंपलेट आदि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी श्री मोहम्मद शकील, खंड विकास अधिकारी जॉइंट श्री अनिल कुमार पांडे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री मो.हारून व सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव श्री शरद विक्रम, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी श्री नीरज कुमार, खंड प्रेरक पंचायती राज विभाग श्री उमेश सिंह एवं डी पी सी श्री सोनू कुमार प्रशिक्षक श्री योगेश पांडे, श्री अनुज तिवारी, श्री ललित पांडे, श्रीमती आसमा बेगम आदि विकासखंड के सभी कर्मचारी गण व सचिव उपस्थित रहे कार्यक्रम के पश्चात खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा टीमों को टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत स्तर राजस्व ग्राम स्तर के लिए रवाना किया गया साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जब ग्रामों में आयोजित होंगे तब लोगों में जागरूकता फैलेगी








