सीसी टीवी की निगरानी में परीक्षाएं शुरू

Share this post

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा

शाहजहाँपुर में आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गयी है इसको लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यहां 124 परीक्षा केन्द्रो पर बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। हाई स्कूल में 44130 परीक्षार्थी और इंटर में 35177 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जोनल सेक्टर और स्टैटिसटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी परीक्षा केन्द्रो को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिले में राजकीय इन्टर कालेज में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। डीआईओएस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे से निगरानी जिला स्तर से लेकर बरेली और लखनऊ तक में की जाएगी। इसके अलावा फ्लाइंग स्कॉट की कई टीमें औचक निरीक्षण करके परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे। प्रशासन का दावा है कि किसी भी तरह की नकल नहीं होने दी जाएगी। साथ ही पेपर को डबल लॉकर में रखा गया है, जिससे प्रश्न पत्र आउट न हो सके।

बता दें कि जनपद में इस बार सचल दलों का गठन किया गया है, जो सभी परीक्षा केंद्रों पर जाकर जांच करेंगे। इस दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं, जो नकल विहीन परीक्षा करा सके, इसके अलावा इन सीसीटीवी कैमरा की मॉनिटरिंग राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग भी सतर्क है, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की दायरे में धारा 144 लागू की गई है, जिससे भीड़भाड़ एकत्रित न हो सके, इसके लिए भी विशेष निगरानी रखी गई है। उन्होंने बताया कि डबल लॉकर में प्रश्न पत्रों को रखा गया है, जिससे प्रश्न पत्र आउट न हो सके 9 मार्च तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

हरिवंश कुमार, डीआईओएस

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन