ब्रेकिंग गोरखपुर
सीएम योगी आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आयेंगे
सीएम योगी आज 1007 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम योगी आज एम्स में करेंगे ब्लड बैंक और डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां वह 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें करीब 954 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 53 करोड़ रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में बाढ़ बचाव, फ्लाई ओवर, सड़क एवं नाली निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग, पर्यटन विकास के कार्य सम्मिलित हैं।
इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी एम्स के एडीटोरियम जायेंगे,यहा 10 बेड वाले निर्मित डायलिसिस यूनिट व ब्लड बैंक का लोकार्पण करेंगे । यह डायलिसिस यूनिट भारत सरकार व आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए बिलकुल मुफ्त होगा।लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सीएम योगी यहां डॉक्टरों व कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।
3 मार्च को राजकीय जुबिली इंटर कालेज में छात्रों को स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित करेंगे साथ ही ताल नंदोर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे।







