डाक्टर संजीव वालिया को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share this post

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से डॉक्टर संजीव बालियान को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न है।भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा जगत प्रकाश नड्डा की नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे

केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरी झंडी दे दी है जिसमें आज 195 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची का ऐलान कर दिया है

बीजेपी ने यूपी में 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। मुजफ्फरनगर लोक सभा सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को एक बार फिर से प्रत्याशी घोषित किया जिसमें मुजफ्फरनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल छा गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक स्थित चुनाव कार्यालय पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया और महावीर चौक स्थित चुनाव कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ताओं श्री राम जय घोष के नारे लगाते हुए शिव चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने जमकर आतिशबाजी की और केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व डॉक्टर संजीव बालियान की धर्मपत्नी सुनीता बलियान ने शंकर भगवान पर जलाभिषेक कर जीत का दावा किया वही डॉक्टर संजीव बालियान की धर्मपत्नी सुनीता बालियान ने जीत का दावा करते हुए कहा कि कोई नहीं है टक्कर में संजीव बालियान के चक्कर में और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन