कासगंज ब्रेकिंग
भोले के जयकारों से गूंजी भगवान वराह की जन्मस्थली,
हर हर महादेव , जय गंगा मैया के उदघोष से सोरोंजी मैं हुआ भक्तिमय माहौल।
कासगंज के डी एम व एस पी ने स्वयं की कैम्प लगाकर कांवड़ियों की सेवा।
खबर कासगंज जनपद से है जहाँ मोक्षदायिनी पतितपावनी माँ हरिपदी गंगा के जल को विभिन्न प्रदेशों से आये हज़ारों कांवड़ श्रद्धालुओं ने अपनी कांवड़ के पात्रों मैं भरकर अपनी मांगी हुई मन्नत को पूर्ण करने के लिए विभिन्न महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर कासगंज से गुजरने वाले हर मार्ग पर हर हर महादेव के उदघोष से गुंजायमान कर दिया है, पूरे जनपद मैं भगवान वराह की जन्मस्थली सोरोंजी और भागीरथी गंगा के कछला घाट से जल लेकर निकल रहे कांवड़ियों की सेवा को जनसामान्य ने कैम्प लगाए हैं, कांवड़ श्रद्धालुओं को दूध,फल और मेवा का प्रसाद वितरण किया जा रहा है, भगवा रंग के बाने पहनकर पुरूष और महिला श्रद्धालुओं मैं कल महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक को लेकर काफी जुनून और उत्साह बना हुआ है,
कासगंज जनपद की जिलाधिकारी सुधा वर्मा और पुलिस कप्तान अपर्णा रजत कौशिक खुद कैम्प मैं पहुंच कर श्रद्धालुओं को मीठा दूध पिलाकर उनसे की गई व्यवस्था को लेकर सवाल भी पूछ रही है,
कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और मार्ग अवरुद्ध न हो इसके लिए यातायात पुलिस के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के सेवक भी लगातार व्यवस्था बनाने मे जूट गए हैं, यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए ट्रैफिक अडवाइजरी भी जारी कर दी गई है, भगवान वराह की जन्मभूमि सोरोंजी का महत्व पिंड दान के लिए भी माना जाता है राजस्थान मध्यप्रदेश और गुजरात से बहुसंख्यक श्रद्धालु यहाँ आते हैं
वहीँ भागीरथी गंगा का भी कछला घाट नज़दीक होने के कारण बड़ी संख्या मे कांवड़ श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।पटना पक्षी विहार के शिवालय पर जलाभिषेक करने जा रहे बाल्य श्रद्धालु ने बताया कि कांवड़ की मान्यता है कि भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो
ती हैं,।







