गुरसराय के गुराई बाजार में पत्रकारों को किया सम्मानित

Share this post

लोकेशन-गुरसरांय झांसी

 झांसी के नगर गुरसरांय में गुराई बाजार स्थित एक शिक्षण संस्थान में मेधावी छात्र-छात्राओं का एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमति बंदना पाठक

एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरसरांय थाना प्रभारी और उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ द्विवेदी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ वह संस्कारों पर विशेष जोर दे रहे हैं ,जिससे बच्चे सामाजिक बन सकें। मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी ने कहा कि आप शिक्षा के साथ अपने माता-पिता ,गुरुजनों एवं समाज का सम्मान करें।

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना पाठक ने कहा कि आज के इस परिवेश में हमें मनुष्यता की ओर अग्रसर होना है। उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा नारी सशक्तिकरण के तहत आप दृढ़ संकल्पित होने का बीड़ा उठाएं तथा अच्छे परिधान तथा अच्छे परिवेश को धारण करें जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहे तथा सम्मान हो सके।

इसके अलावा

रानू तिवारी ने भी अपने संबोधन में शिक्षा के साथ संस्कारों की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रवक्ता जय प्रकाश बरसैया ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक सौरभ द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन