कासगंज ब्रेकिंग
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का स्वागत समारोह,
सपा ,कांग्रेस और उनकी समर्थक पार्टियों ने दिखाई एकजुटता,
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप मैं सपा द्वारा एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए घोषित प्रत्याशी देवेश शाक्य को आज जिला कांग्रेस कमेटी व समाजवादी पार्टी कासगंज के संयुक्त तत्वावधान में शहनाई गार्डन में इंडिया गठबंधन के स्वागत अभिनंदन समारोह आहूत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक हसरत उल्लाह शेरवानी पूर्व प्रत्याशी अमापुर विधानसभा सत्तन शाक्य कांग्रेस जिला अध्यक्ष अदनान खान सपा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे ,कार्यक्रम मे अदनान जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने कहा कि देश में महंगाई से जनमानस त्रस्त है लोकसभा में पिछले 10 वर्षों में विकास के नाम पर सिर्फ ठेंगा ही दिखाया गया है आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं छात्र आत्महत्या कर रहे हैं सरकार पूर्णत: विफल है सपा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि देश के हालत गंभीर दौर में है भाजपा की सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है ।







