CAA पर विपक्ष बिना पढ़े-लिखे और समझे बोलकर समाज का माहौल खराब कर रहा – साध्वी
लोकेशन फतेहपुर
फतेहपुर में आज केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने CAA पर विपक्ष के लगातार किए जा रहे हमले का जवाब दिया, उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना पढ़े-लिखे और समझे बयान बाजी कर रहा है, जिससे समाज का माहौल खराब हो रहा है, साध्वी ने कहा की नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत उन अल्पसंख्यकों को फायदा होगा जो पिछले कई वर्षों से बगैर नागरिकता के भारत में रह रहे थे, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका में रहने वाले ऐसे अल्पसंख्यकों को फायदा होगा, जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है अब उनके लिए भी विकास कार्य किया जा सकते है, जिले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक स्टेशन एक उत्पाद के अंतर्गत आदर्श रेलवे स्टेशन पर स्टॉल का उदघाटन किया। जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित रही। इसके बाद राजकीय पुस्तकालय फतेहपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण व प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत लाभर्थियों को नि: शुल्क बैग को वितरित किया।







