सोनिया गांधी के गढ़ में निकली हम हैं मोदी का परिवार यात्रा
रायबरेली लालू यादव के इस बयान कि मोदी का कोई परिवार नहीं के जवाब में हम हैं मोदी के परिवार आंदोलन की देश भर में शुरुआत हुई। भाजपा के हरेक कार्यकर्ता ने मैं हूं मोदी का परिवार लिखकर मोदी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर लगाई। इसके एक कदम आगे बढ़ते हुए गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में आज पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने पूरे भारत में पहली बार हम हैं मोदी का परिवार यात्रा रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जो कि सुबह से शुरू होकर रात्रि देर तक चली। यात्रा में शामिल सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल तथा अन्य वाहनों में बैठे कार्यकर्ताओं ने हम हैं मोदी का परिवार के गगन भेदी नारे लगाकर पूरे क्षेत्र में सनसनी तथा रोमांच पैदा कर दिया।
वही इसी यात्रा के दौरान रायबरेली के जगतपुर ब्लॉक के दोहाबा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि जिस प्रकार मोदी हमको परिवार मानते हैं हम भी इस देश के प्रत्येक व्यक्ति को अपना परिवार मानेंगे तथा एक दूसरे की भलाई के लिए जीवन पर्यंत कार्य करेंगे। अजय अग्रवाल ने विपक्ष के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग मोदी के लिए यह प्रश्न उठा रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि देश की 140 करोड़ जनता मोदी का परिवार है और मोदी भी हर एक व्यक्ति के परिवार का हिस्सा है।







