दामिनी ने दरोगा बनकर जिले का किया नाम रोशन

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

 रायबरेली बैसवारे की बेटी दामिनी ने दरोगा बनकर जनपद का किया नाम रोशन

रायबरेली जनपद लालगंज की रहने वाली साकेत नगर मोहल्ला की दामिनी दरोगा बन गई हैं। उन्हें प्रयागराज जनपद के होलागढ़ थाने में तैनाती मिली है। इस उपलब्धि से न केवल बिटिया के माता-पिता और स्वजन गदगद हैं।बल्कि बैसवारा क्षेत्र में खुशी की लहर है। दामिनी की सफलता पर उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। दामिनी के पिता हरिनाथ सिंह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कर्मचारी हैं। जबकि मां ललिता सिंह ग्रहणी है। उनकी बहन शालिनी बैंक आप बड़ौदा में कार्यरत है। और भाई प्रयास सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। बिटिया के माता पिता ने बताया कि वह शुरुआत से ही पढ़ने लिखने में अव्वल रही है। उसने विज्ञान विषय से परास्नातक किया है इसके साथ वह बीएड प्रशिक्षित भी हैं। पहले ही प्रयास में बिटिया का दरोगा भर्ती में चयन हो गया। पासिंग आउट परेड के साथ उन्हें प्रयागराज के होलागढ़ थाने तैनाती मिल गई है। दामिनी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। बैसवारे की बेटी के दरोगा बनने पर तमाम लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन