लोकेशन रायबरेली
11000 दीप जलाकर मतदाताओ को किया गया जागरूक
रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने स्वीप योजना के तहत लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दीप जलाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया जिलाधिकारी ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की पूरे स्टेडियम में लगभग 11000 दीप जलाकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई, मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, एनसीसी, स्काउट गाइड, सामाजिक संगठन के साथ-साथ व्यापारियों ने भाग लिया ।







