कांग्रेस की आंधी में छूटेंगे विरोधियों के पसीने

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 कांग्रेस की आंधी में छूटेंगे विरोधियों के पसीने_अनवर खान कांग्रेस नेता

रायबरेली 2024 लोकसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू हो चुका है।ऐसे में सभी दल के नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए है।वही रायबरेली में पांचवें चरण में मतदान होने हैं। 26 तारीख से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 20 मई को मतदान होगा। लेकिन अभी तक नाहीं बीजेपी और नाही कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। असमंजस में दोनों ही पार्टिया। जनता को है प्रत्याशी का इंतजार। जहां इसी कड़ी में आज मीडिया ने अनवर खान कांग्रेस जिला सेक्रेटरी से जब बात की तो उन्होंने बताया इस बार विरोधियों के पसीने छूटेंगे। 400 पार का जो नारा है वह हवा हवाई ही रहेगा। सरकार ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। बड़े-बड़े लुभाने वादे किए जो की पूरी तरीके से जनता तक वादे और योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच सका। फिलहाल कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी के दिग्गज नेताओं की नज़रें टिकी है। लेकिन सबसे बड़ी बात प्रियंका गांधी को लेकर जो अटकलें देखी जा रही है तो कहीं ना कहीं प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। फिलहाल अभी तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप गई है।वही बीजेपी ने भी अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला। दोनों ही पार्टियों एक दूसरे लटकी हैं पहले आप_पहले आप के चक्कर में पार्टियों ने अभी तक प्रत्याशियों को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी ने ठाकुर प्रसाद के ऊपर दांव खेल कर मैदान में उतारा है तो वही पीडीएम ने भी लोकसभा_36 से हाफिज मोहम्मद मोबीन पर दांव खेला है।फिलहाल अब देखना है कि 5 जून को किसकी सरकार बनेगी या तो समय ही तय करेगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन