लोकेशन रायबरेली
रायबरेली की जनता कांग्रेस के साथ_ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी
रायबरेली 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है लेकिन अभी भी कांग्रेस और बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। पांचवें चरण के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है आखिरी नामांकन 3 मई तक चलेगा। जहां इसी को लेकर आज रायबरेली पहुंचे थे सांसद प्रतिनिधि के.एल शर्मा और साथ में कांग्रेस के. अधिवक्ता। हालांकि इस पूरे मुद्दे को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी से जब मीडिया ने बात की उन्होंने बताया प्रत्याशी को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ है आज हो सकता है नाम का ऐलान। कल होगी नामांकन की प्रक्रिया। रायबरेली की जनता गांधी परिवार के साथ है जो कि हमेशा गांधी परिवार का साथ और प्यार देती रही।वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा विपक्षीयो का काम केवल झूठ बोलना। बेरोजगारी अपने चरम स्तर पर है वादे और योजनाएं सब दिखावा है। कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी और जो रायबरेली में चर्चाएं चल रही है उसका भी जल्द पर्दाफाश होगा प्रत्याशी को लेकर।आज नाम का ऐलान हो सकता है क्योंकि 20 मई को रायबरेली में मतदान होना है 4 जून को नतीजे आएंगे। फिलहाल इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी से मीडिया ने करी बात।







