लोकेशन रायबरेली
भाजपा से मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन करने के बाद योगी और मोदी का किया आभार व्यक्त
रायबरेली 2024 लोकसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू हो चुका है।पांचवें चरण की नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन आज। जहां भारतीय जनता पार्टी ने रायबरेली से एक बार फिर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के ऊपर दांव खेल कर प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। जहा आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे नामांकन करने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह। नामांकन करके अपने काफिले के साथ वापस लौट कर मंत्री जी ने योगी और मोदी का व्यक्त किया आभार। साथ ही साथ सोनिया गांधी के घर में कमल खिलाने की कही बात।फिलहाल अब देखना है 20 मई को मतदान होने हैं और 4 जून को मत गड़ना। फिलहाल अब देखना है कि सोनिया गांधी की किले को बीजेपी भेद पाएगी यह तो 4 जून का समय ही तय करेगा।







