अयोध्या में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जहां स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वही अयोध्या जिला अस्पताल भी मतदान जागरूकता फैलाने में पीछे नहीं है, जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चे पर 20 मई को मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ओपीडी में आए हुए सभी मरीजो व उनके तिमारदारो को काउंटर पर बैठे क्लर्क उनको बता रहे हैं कि 20 मई को अपने अपने बूथों पर मतदान जरूर करें, जिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ विपिन वर्मा ने बताया कि ओपीडी के पर्चे पर 20 मई को मतदान करने की मोहर लगाई जा रही है ताकि सभी जागरूक हो सके और अपने-अपने बूथ पर 20 मई को मतदान करें, मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चला रहा है ताकि फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।







