विभिन्न राज्य के राज्यपालों का रामलला के दर्शन का सिलसिला जारी

Share this post

अयोध्या,

 देश के विभिन्न राज्यों से राज्यपालों का राम लला का दर्शन पूजन करने का सिलसिला जारी है आज उसी कड़ी में अपने स्वर्गीय माता पिता की स्मृति में राम लला का दर्शन करने त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी नल्लू अयोध्या पहुंचे, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और सर्किट हाउस में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, सर्किट हाउस में राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने कहा कि अयोध्या में राम लला का दर्शन करने के लिए कई वर्षों से प्रयास कर रहा था लेकिन आज सौभाग्य मिला है, मेरे माता-पिता कारसेवा के समय पर अयोध्या आए थे लेकिन वे राम लला का दर्शन नहीं कर पाए थे, अब वे इस दुनिया में नहीं है उनकी स्मृति में मै उनके तरफ से भी राम लला का दर्शन कर रहा हूं, अयोध्या और भगवान राम लला के बारे में बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या में पहले राम जी का मंदिर नहीं था अब मंदिर बन गया है, भगवान श्रीराम को टीवी में देखा था आज प्रत्यक्ष रूप से राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा हूं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन