राहुल गांधी को अन्याय पसंद नहीं

Share this post

लोकेशन रायबरेली

बहन हूं, बचपन से जानती हूं, राहुल जी को अन्याय पसंद नहीं है_प्रियंका गांधी

रायबरेली कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी ने महाराजगंज, राजबरेली में विशाल सेवा संकल्प सभा को संबोधित किया।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने यहां रेल कोच फैक्ट्री, गंगा ब्रिज, रेल व्हील फैक्ट्री, AIIMS, NIFT, नेशनल हाई-वे, ड्राइविंग स्कूल, फ्लाई ओवर और इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे दर्जनों बड़े काम किए लेकिन मीडिया इसे नहीं दिखाता। उन्होंने कहा, हमारी सरकार बनते ही फिर से आपके लिए काम शुरू होगा। बेरोजगारों को 30 लाख नौकरी, महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। सबको भागीदारी मिलेगी और हमारे न्याय पत्र के सभी वादे लागू किए जाएंगे।प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी जी इकलौते नेता हैं जिन्होंने आपकी समस्याएं समझने के लिए 4000 किलोमीटर की यात्रा की। मैं बचपन से जानती हूं कि राहुल जी को अन्याय नहीं पसंद है। उन्होंने जीवन भर न्याय की लड़ाई लड़ी है। उन्हें जिताइए और न्याय का साथ दीजिए, वे आपकी लड़ाई लड़ेंगे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन