भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने गांधी परिवार पर कही बड़ी बात

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने गांधी परिवार पर कहीं बड़ी बात 

रायबरेली 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान को लेकर अब एक सप्ताह से कम ही समय बाकी है जहां सभी पार्टियों के पदाधिकारी और प्रत्याशी लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं साथ ही साथ बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता रायबरेली आकर एक दूसरे पर तंज भी कस रहे हैं इसी कड़ी में आज भाजपा प्रत्याशी उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एक प्रेस वार्ता करते हुए गांधी परिवार पर कहीं बड़ी बात जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि गांधी परिवार के द्वारा बाहर से लगभग 2000 लोग रायबरेली आए हुए हैं और गारंटी कार्ड को गांव-गांव ले जाकर भोली भाली ग्राम वासियों के हस्ताक्षर करा रहे हैं और जनता को झूठा प्रलोभन दे रहे हैं मैं चुनाव आयोग से गुजारिश करता हूं इस मामले पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए क्योंकि यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

वही मीडिया ने 100 साल पुराने रिश्ते को लेकर जब भाजपा प्रत्याशी से पूछा तो उन्होंने कहा गांधी परिवार का रायबरेली से कोई भी नाता और रिश्ता नही है। रिश्ता और नाता तो केवल दादा परशुराम के पिता, वीरा पासी के वीर पराक्रम की धरती है। आप तो केवल रायबरेली की जनता को बेवकूफ बनाते चले आए हैं। सन 1952 से लेकर 2024 तक गांधी परिवार ने रायबरेली के किसी भी मां के पेट से जन्मे बेटे को आज तक लोकसभा से लेकर विधानसभा एवं राज्यसभा तक प्रत्याशी नहीं बनाया आपने केवल प्रत्याशी अपने कंडक्टर और ड्राइवर को बनाया। कभी वायनाड को अपने घर बताते हैं तो कभी अमेठी तो कभी रायबरेली को अपना घर बताते हैं, अब पता नहीं और किस जिले को राहुल गांधी अपना घर बताएंगे_ भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने बताया नामांकन के बाद राहुल जी एक दिन रायबरेली आए हो सकता है एक और दो दिन रायबरेली आए। चुनाव के तहत केवल जनता को बेवकूफ बनाना गांधी परिवार की पुरानी परंपरा है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा मोहब्बत की दुकान बताते हैं राहुल गांधी और रायबरेली की जनता को बेवकूफ बनाते हैं। फिलहाल दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी एक दूसरे पर लगातार तंज कसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

बाइट _ दिनेश प्रताप सिंह भाजपा प्रत्याशी

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन