गोरखपुर

छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
ब्लूमिंग बड्स स्कूल सेक्टर 23 गीडा, सहजनवां के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को गीडा एस एच ओ योगेंद्र कुमार राय और थाना प्रभारी सहजनवा मदन मोहन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,रैली विद्यालय प्रांगण से सहजनवां तहसील होते हुए सहजनवां थाने तक गई, जिसमें छात्र-छात्राएं पोस्टर बैनर लेकर नारा देते हुए चल रहे थे ‘ब्लूमिंग बड्स का नारा है,यह मतदान हमारा है’तथा ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रिमझिम सिंह,अजित शर्मा,संगीता सिंह सिसौदिया,शिल्पी सिंह सोलंकी,सीमा खान, सुरभि मिश्रा,सीमा सिंह,रीना कुमारी, बृजमोहन चौधरी,अभयपाल सिंह सहित दर्जनों कि संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







