केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा समप्तवादी पार्टी बन गई है

Share this post

लोकेशन – बस्ती यूपी 

 उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कप्तानगंज विधानसभा के शिवपुर गांव में पहुंचे, उन्होंने वहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ और कांग्रेस कालियानाग है यह सेवा करने का काम नहीं करते डसने का काम करते हैं, पिछले विधानसभा में सपा को सफलता मिल गई उनके 100 से ज्यादा विधायक हो गए लेकिन अब उनके आधे से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, वो लोग सोच रहे हैं कि कैसे भाजपा में आ जाएं, सपा का यूपी में खाता नहीं खुलने जा रहा सपा समाप्तवादी पार्टी बन गई है, कन्नौज हार गए हैं रायबरेली में भी कमल का फूल खिलने जा रहा है, पिछले दिनों आप ने देखा है माफिया मुख्तार अंसारी की हार्टअटैक से मौत हो गई नहीं तो फांसी की सजा होती, अखिलेश यादव माफिया मुख्तार की मौत के बाद उस की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए, लेकिन जब उनको राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलाया गया तो उस को उन्होंने ठुकरा दिया, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने नहीं गए,

 

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा की सपा समाप्तवादी पार्टी बन गई है, 2024 के बाद अखिलेश लंदन और राहुल गांधी इटली चले जाएंगे, भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है, 80 प्रतिशत वोट हमारा है, 20 प्रतिशत वोट में भी बंटवारा है, अरविंद केजरीवाल के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा की उनकी बातों को गंभीरता से न लें, उन्होंने इतनी शराब घोटाले की पी है की बाहर आकर ऊल जलूल बोल रहे हैं, केजरीवाल जी 2 तारीख को जेल जाने की तैयारी करें, योगी जी के नेतृत्व में गुंडे बिल में घुस गए हैं, उत्तर प्रदेश ने जिस तरह से देश में अपनी पहचान बनाई वह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ है,।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन