यूपी के जनपद फतेहपुर में जहां प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं, तो वहीं प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी दलों के स्टार प्रचारकों ने भी ताकत झोंक दी है. एक के बाद एक स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद पहुंचे, उन्होंने जनपद स्थित जोनिहा कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचे तो भाजपा ने टैबलेट थमाए हैं, इसलिए ही भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं केजरीवाल पर ली चुटकी लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगत का असर तो होता ही है बुरा,जेल के साइड इफेक्ट्स मुझ पर थोपने का काम कर रहे हैं. आप’ की खांसी से दिल्ली की जनता भी खांसती दिखाई दे रही है. जब आप जेल में थे तब जनता को सुकून था.जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच हो रहा है. जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहती है. इंडिया गठबंधन को जनता बोल रही आप घर पर ही रहें, उनकी जनसभाओं में भीड़ तक नही जुट रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि लोकसभा का पूरा चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है, और फतेहपुर को क्या कहें यहां से तो राम की भक्तिन ही चुनाव लड़ रही है. भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं. जनता ने ठान लिया है कि रामभक्त नरेंद्र मोदी को ही एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे.








