जय श्री हनुमान व जय श्री राम के जयकारों से गूंजे मंदिर संडीला हरदोई ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को नगर के हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ के साथ पूजा अर्चना चलती रही । जगह जगह भंडारे के साथ शरबत वितरित किया गया। नगर के प्रसिद्ध महावीरन मंदिर में प्रातः से ही प्रसाद चढ़ाने वालों की लंबी-लंबी लाइन लग गई । इसके अलावा कोतवाली स्थित बालाजी मंदिर ,छोटा चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर ,स्टेशन व गल्ला मंडी स्थित हनुमान मंदिरों में भी लाइन लगी देखी गई । जगह-जगह प्रसाद व शरबत वितरण के अलावा भंडारा चलता रहा ।








