दीपोत्सव ने मनमोहक छटा बिखेरी संडीला _ हरदोई नगर के शीतला मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर पर आयोजित दीपोत्सव ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । प्रत्येक अमावस्या को इस सरोवर पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है और 11000 दीपों से सरोवर की सीढ़ियों को सजाया जाता है। दीपको से प्रकाशित सरोवर की छटा देखते ही बनती है । इस कार्यक्रम में कमेटी के सदस्यो व श्रद्धालुओं द्वारा महा आरती व भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। कमेटी के सदस्य सर्वेश यादव ने बताया कि प्रात से ही दूर-दू
र से श्रद्धालु सरोवर में स्नान कर शीतला मां के दर्शन करते हैं और पुण्य अर्जित कर महा आरती में शामिल होते है और प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने-अपने घरों को प्रस्थान करते हैं। इसका आयोजन संडीला शैक्षणिक समिति व मंदिर कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। लोकेशन संडीला हरदोई।







