मधनिषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री
हरदोई में मधनिषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ सदर तहसील के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। माननीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को खाद्यान्न किट वितरित की।वही लोगों से जानकारी ली कि भोजन उपलब्ध हो रहा है या नहीं। माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। पूरा प्रशासनिक अमला प्रभावितों को राहत देने के लिए सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिन लोगों के घर टूट गए हैं उनको सरकार की ओर से आवास दिया जायेगा।वही जिलाधिकारी ने सम्बंधित प्रधान, लेखपाल, सचिव को लगातार प्रभावित क्षेत्र में रहने व प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी ग्रामीण पानी में पैदल न निकलें। दूषित जल न पियें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि पानी उतरते ही ग्रामों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाए।







