लोकेशन/ कुशीनगर–
बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत
कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह भोर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक व्यक्ति ने पहले दुष्कर्म किया…फिर बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए बुजुर्ग महिला के गुप्तांग में बेलन डाल बुजुर्ग महिला की जान लेने की कोशिश की…घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया…बुजुर्ग महिला झोपड़ी में दर्द से तड़पती रही..बड़ी गंडक नदी किनारे झोपड़ी बना कर रह रही बुजुर्ग महिला को जब दर्द से कहराते वहां से गुजर रहे लोगो ने देखा तो वह हैरान रह गए…घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई…पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए…लेकिन गंभीर अवस्था होने के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया…जहा महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है…महिला का उपचार करने वाली महिला डॉक्टर भी दरिदंगी की ऐसी घटना देख चौक गई…महिला डॉक्टर ने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना हुई हैं साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ ऑब्जेक्ट डाला गया जिसे रिमूव कर दिया गया…मेडिकल अभी हुआ नही हैं क्योंकि महिला की स्थिति गंभीर है..उनको इलाज हेतु भर्ती किया गया इलाज चल रहा…फिलहाल इस मामलें पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी हैं…बता दे कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गांव के ही बाहर बड़ी गंडक नदी नारायणी के बंधा नम्बर 4 पर अकेले रहती थी…गांव में बुजुर्ग महिला का पूरा परिवार रहता है…सुबह और शाम का भोजन करने के बाद बुजुर्ग महिला अपनी झोपड़ी पर आकर रहती थी…और रात भी उसी झोपड़ी में गुजराती थी…लेकिन आज सुबह भोर में इस घटना ने सनसनी फैला दिया…दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना को अंजाम दिया गया…वह भी एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और हैवानियत की ऐसी घटना हैरान करने वाली है।







