नशा दे कर बनाया अश्लील वीडियो

Share this post

नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो ,वीडियो दिखाकर करता रहा ब्लैकमेल कई बार किया नाबालिग से दुष्कर्म। परिवार पलायन करने को हुआ मजबूर,

बरेली से है जहां आंवला क्षेत्र कस्बा के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले अरुण व शितव ने लगभग दो माह पूर्व दुष्कर्म किया था साथ ही उसके अश्लील फोटों भी खींच लिए थे। जिससे वह लगातार उसकी नाबालिग पुत्री को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करते रहे। गर्भ ठहरने पर पीड़िता को अगवाकर आंवला के ही मनोना में डॉक्टर अनीता से गर्भपात करवा दिया। प्रार्थी ने बताया कि 18 जुलाई 2024 को पास्को सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ जिसमें आंवला पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि 25 जुलाई 2024 को आंवला पुलिस दोनो आरोपियों में से सिर्फ अरुण को जेल भेजा जबकि 20 हजार रुपए लेकर पुलिस ने दूसरे आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। इतना ही नहीं गर्भपात करने वाली डॉक्टर को भी 24 जुलाई पूरा दिन थाने बैठकर शाम को सांठगांठ कर जाने दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस की इस कार्यशैली से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है इस लिए उनके मुकदमें की विवेचना किसी अन्य थाने या एजेंसी से कराई जाए। पीड़ित परिवार ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साथ मिलकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन