कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेकांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे

रायबरेली। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे तो बरसात हो रही थी। जैसे ही वे नसीराबाद के पिछवरिया गाँव पहुंचे यहाँ अव्यवस्था देखने को मिली। यहाँ पर गोली मारकर हुई अर्जुन पासी की हत्या के बाद वे आज परिजनों से मिले थे। कच्चे घर में रह रहे मृतक के परिजनों ने राहुल गांधी से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने कहा कि यहाँ पर मौजूद लोग न्याय की मांग कर रहे है। दलित युवक की हत्या की गई, पूरे परिवार को धमकाया गया। यहाँ कोई कार्यवाही नही हुई जो मास्टरमाइंड है। एसपी यहाँ के मास्टरमाइंड पर कार्यवाही नही कर रहे हैं। सिर्फ छोटे छोटे लोगो को पकड़ रहे हैं।

यूपी में हर वर्ग की इज्ज़त हो। और न्याय सबको मिले। कानून लागू करवाना मेरा काम है मैं पीछे नही हटूँगा। दलित युवक की हत्या पर राहुल गांधी ने कहा यूपी में सबको न्याय मिले। मैं यहां दलितों की रक्षा करने आया हूं।

राहुल गांधी ने मीडिया से कहा आप लोग ध्यान भटकाना चाहते हो। मैं अभी कोलकाता पर नहीं बोलूंगा। मैं यहाँ दलितों की रक्षा करने आया हूं।

राहुल गांधी ने परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही। मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि मैं एक दलित परिवार को न्याय दिलाने आया हूं। आप लोग हमें इससे डिस्ट्रैक्ट कर रहे है। मैं यहां दलितों की रक्षा करने आया हूं। उनकी बात रखने आया हू। इसलिए मैं डिस्ट्रैक्शन अलाऊ नही करता हूं। कोलकाता वाली घटना पर मैं आगे बोलूंगा। राहुल ने कहा कि मृतक के परिजनों ने कहा मेरा लड़का बाल काटता है कई बार बाल कटवाकर पैसा नही दिया। यह पूरी तरह अन्याय है इसकी लड़ाई में लड़ूंगा। यह सरासर अन्याय है। यह परिवार व समाज के लिए अच्छा नही है। इतना कहकर राहुल गांधी फुरसतगंज हवाई अड्डे के लिये निकल गए।

बता दे कि बीते 11 अगस्त को अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या की गई थी जिसमे 7 नामजद आरोपियों में 6 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन