भारत बंद के आवाहन पर अंबेडकर नगर पार्क में हुआ प्रदर्शन

Share this post

भारत बंद के आवाहन पर अंबेडकर नगर पार्क में हुआ प्रदर्शन  हरदोई

भारत बंद के आवाहन पर हरदोई के अंबेडकर पार्क में विभिन्न दलों ने किया प्रदर्शन

 हरदोई में विभिन्न संगठनों ने मिलकर अंबेडकर पार्क में किया प्रदर्शन और सरकार और सुप्रीम कोर्ट पर उठाए सवाल, प्रदर्शन में सपा बसपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल भी शामिल हुए हैं हरदोई में आज भारत बंद के समर्थन में पुरजोर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। अंबेडकर तिराहा स्थित पार्क में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से आने वाले लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। इस विरोध प्रदर्शन में राजनीतिक दल भी शामिल हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी समाजवादी पार्टी, भीम आर्मी आजाद सेना सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों और संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन में समर्थन दिया है। 

इस बीच जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सोल्जर बोर्ड चौराहे पर आवागमन बाधित रहा। सभी संगठनों ने अपना अलग-अलग ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संविधान से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरक्षण में कोटे में कोटा यह एक तरह का धोखा है। सर्वोच्च न्यायालय हो या सरकार उसको इसमें छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा अभी तो हमारा यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है और अपनी मांगों को रखा गया है अगर जिम्मेदारों ने इस बाबत सही कदम नहीं उठाया तो यह आंदोलन उग्र होगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन