हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले हिन्दू संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन,
डीएम को प्रधान मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदूओ पर हो रहे अत्याचार और शोषण से बचाने की मांग, जमकर नारेबाजी
हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले जेएनवी तिराहे से बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों ने रैली निकाली।सैकड़ो की भीड़ इनमें शामिल हुई।बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, हिन्दू हिन्दू भाई भाई की तख्तियां हाथ में लिए प्रदर्शन कारी नजर आए।पैदल मार्च करते हुए हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जेएनवी तिराहे पर गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग जुटना शुरू हो गए।हिन्दू रक्षा समिति के आव्हान पर पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार किया गया।कार्यक्रम में हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, करणी सेना जिला अध्यक्ष मंथन ठाकुर, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री सुशील चौहान,भाजपा नेता जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह राठौड़, सरदार पटेल युवा वाहिनी सहित दर्जनों संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।जाती पंथ अनेक फिर भी हिंदू हिंदू सब एक,हर बांग्ला देशी बेटी, हर हिन्दू की है बहन बेटी, बांग्लादेशी हिंदू भाईयों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,हम हिन्दू एक है, बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो के बैनर तख्तियां लिए लोग जमकर नारेबाजी करते नजर आए।जय श्री राम, भारत माता की जय के नारों से क्षेत्र गूंजता रहा।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस, फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस, थाना मऊ दरवाजा पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।वही पुलिस के उच्चाधिकारी भी नजर बनाए रहे।
प्रदर्शनकारियों ने अनुशासित तरीके से एक लाइन बनाकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। इसके बाद हिंदू रक्षा समिति के एक प्रतिदिन मंडल ने जिला अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार किया गया, इसलिए जरूरी है कि केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करे, क्योंकि जब दुनिया भर के हिंदू पर विपदा आती है तो उसकी एक मात्र आशा भारत ही है।दुनिया का हर हिन्दू भाई भाई है।
हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रोका जाए। सरकार हिंदुओं के संरक्षण का काम करें। दुनिया भर के हिंदू एक हैं।







