हरदोई पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Share this post

हरदोई पुलिस ने किया हत्या का खुलासाहरदोई पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

हरदोई में गौरव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गौरव अपनी प्रेमिका से मिलने एक हाथ में सिंदूर तो दूसरे हाथ में तमंचा लेकर उसके घर पहुंचा था। यहां प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया और विवाद बढ़ने के बाद गौरव से तमंचा छीनकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

आरोपियों ने घटना को आत्महत्या का रूप दे दिया था। पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई थी। प्रेमिका से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी ससुर-दामाद को जेल भेज दिया है।

मामला पाली थाना क्षेत्र में हसनापुर गांव का है। यहां 19 अगस्त की रात को पाली के हसनापुर निवासी 28 साल के गौरव सिंह की गांव के सर्वेश खां के घर पर गोली लगने से मौत हुई थी। सूचना से इलाके में सनसनी मच गई थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर के आधार पर थाना पाली में 5 लोगों के खिलापु हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन