हरदोई
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,
सफाई कर्मचारियों ने जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप, घटना का LIVE वीडियो आया सामने, कई गंभीर घायल
हरदोई के कछौना पतसेनी में रेलवे फाटक के पास रो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद सफाई कर्मियों ने थाने में तहरीर देकर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। कई सफाई कर्मचारियों के चोटहिल भी हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
सोमवार की सुबह नगर पंचायत कछौना पतसेनी में तैनात सफाई कर्मी सुरेश, अर्जुन, सूरज निवासी कछौना सफाई का कार्य करके आ रहे थे आरोप है कि इसी दौरान रेलवे फाटक के पास रेलवेगंज पश्चिमी निवासी सोनू, दुल्लू व गुड्डू आदि से सफाई कर्मचारियों से वाद विवाद के बाद झगड़ा हो गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला किया जा रहा है। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। कछौना पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दी है।







