नवालिग छात्रा से गांव के 2 नाबालिग युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर,
किशोरी ने सदमे में किया जीवन लीला समाप्त।
बरेली। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की रहने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही साथ में पढ़ने वाले दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से सदमे में आई किशोरी ने खुद पर डीजल डाल कर आत्मदाह कर लिया। छात्रा के आत्मदाह से परिवार व क्षेत्र में कोहराम मचा मच गया। किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा थी.
मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को वह और उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गए हुए थे तभी गांव के पड़ोस के रहने वाले दो लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस के रहने वाले दोनों युवकों ने किशोरी को बहला फुसलाकर घर से गन्ने में के खेत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया.
पिता ने बताया कि जब वह अगले दिन यानी 27 अगस्त को घर लौटकर आए तो पूरी घटना का पता चला। बड़ी बेटी ने पूरी घटना बताई। इस बीच शाम को बेटी ने तेल डालकर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया और अस्पताल ले जाने लगे लेकिन, रास्ते में ही बेटी ने दम तोड़ दिया।
एसपी ग्रामीण नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि 27 की रात बच्ची की मौत होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जाकर अधिकारियों ने घटना का निरीक्षण किया इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है जल्दी ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।







