मासूम से दुष्कर्म करने वाले को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा,

Share this post

रायबरेली

मासूम से दुष्कर्म करने वाले को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा,मासूम से दुष्कर्म करने वाले को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा,

रायबरेली में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा है। ग्रामीणों ने बलात्कारी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना तब की है जब किशोरी भारी बारिश के दौरान शौच के लिए गई थी। मामला सलोन थाना इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली किशोरी कल से लगातार हो रही बारिश के बीच घर से थोड़ी दूर खेत में शौच के लिए गई थी। उसी दौरान इसी गांव का रहने वाला तीस वर्षीय सरजीत वर्मा किशोरी का पीछा करते हुए खेत में पहुँच गया। यहां दरिंदा किशोरी के साथ ज़बरदस्ती करने लगा तभी उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरिंदे को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरिंदे को हिरासत में ले लिया। मुताबिक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामला है। आरोपी को पकड़ लिया गया है और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।

 

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन