पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Share this post

पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तारपुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

चोरी की 21 बैटरियां और बाईक की बरामद,

 जनपद कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई एक बाइक और करीब दो दर्जन चोरी की बैटरियों को बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने एक ऑटो भी बरामद की है।

दरअसल जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागते रहो अभियान के तहत डेरापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता उस समय हासिल हुई जब डेरापुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर तिराहे के पास पुलिस चेकिंग को देखकर एक ऑटो में सवार दो संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें घेर कर धर दबोचा। पुलिस ने ऑटो में रखी चोरी की 21 बैटरियां बरामद की। पुलिस की गिरफ्त में आए डेरापुर क्षेत्र के लड़ुआपुर निवासी सत्यम भदौरिया और डेरापुर कस्बा निवासी सनी ने डेरापुर थाना क्षेत्र के साथ अन्य थाना क्षेत्रों में वाहनों और स्ट्रीट लाइटो से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम देने बात को स्वीकार करते हुए एक बाइक भी चोरी करने की बात कही। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन