साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान ,

Share this post

शाहजहांपुर

 

भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची आज शाहजहांपुर पहुंची।

साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान ,साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान ,

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का डीएनए ही खराब है और पूरे नेहरू खानदान की हर हाल में डीएनए की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने इशारों इशारों में कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग भी बताया। साध्वी प्राची ने तौकीर राजा के विवादित बयानों को लेकर भी साध्वी भड़क उठी।

उन्होंने कहा कि तौकीर राजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है। ऐसे लोग आने वाले वक्त में हिंदुस्तान में गृह युद्ध करवा सकते हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमान की बढ़ती संख्या भारत के लिए एक चिंता के विषय है।

साध्वी प्राची शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ जा रही थी। रास्ते में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से विदेशी धरती पर बैठकर भारत विरोधी बातें करते हैं।

उसे यह लगता है कि राहुल गांधी का डीएनए ही खराब है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि पूरे नेहरू खानदान का हर हाल में डीएनए टेस्ट होना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को टुकड़े-टुकड़े वाला गैंग बताया। 

 हाल ही में तौकीर राजा ने अपने बयानों में आरएसएस, विश्व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन बताया था। इस सवाल के जवाब में साध्वी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि तौकीर राजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है और तौकीर राजा जैसे लोग आने वाले वक्त में हिंदुस्तान में गृह युद्ध करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि तौकीर राजा यह ना भूले की उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमान की हिंदुस्तान में बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए एक चिंता का विषय है। इसके अलावा एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी मुखिया पर भी उन्होंने निशान साधा। 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन