दबिश के दौरान 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

दबिश के दौरान 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

दबिश के दौरान 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

300 किलो लहन मौके कराया गया नष्ट, 3 अभियोग पंजीकृत

 

रायबरेली

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य द्वारा मय हमराह विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

 

आबकारी टीम द्वारा महाराजगंज तहसील के थाना बछरावाँ अंतर्गत संदिग्ध ग्राम मदन टूसी एवं पासी टूसी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 48 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 300 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 3 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन