फतेहपुर में नकली सीमेंट मामले में नया मोड़, ट्रेडर्स पहुंचे कोतवाली

Share this post

फतेहपुर यूपी

 

फतेहपुर में नकली सीमेंट मामले में नया मोड़, ट्रेडर्स पहुंचे कोतवाली

फतेहपुर में नकली सीमेंट मामले में नया मोड़, ट्रेडर्स पहुंचे कोतवाली
फतेहपुर में नकली सीमेंट मामले में नया मोड़, ट्रेडर्स पहुंचे कोतवाली

यूपी के फतेहपुर में नकली सीमेंट मामले में नया मोड़ आ गया है। जिन ट्रेडर्स पर सीमेंट कंपनी के सेल्स प्रमोटर बबलू तोमर ने नकली सीमेंट बेचने के आरोप लगाए थे, अब उन्हीं ट्रेडर्स के मालिकों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। ट्रेडर्स ने सीमेंट की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने और उनकी छवि धूमिल करने के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि एससीसी की तकनीकी टीम सीमेंट की जांच करे, जिससे स्पष्ट हो सके कि सीमेंट नकली है या असली। वहीं, कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि तकनीकी टीम से मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नकली सीमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन