गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग तेज, केंद्रीय कानून बनाने को लेकर लखनऊ में अभियान की रूपरेखा तैयार

लखनऊ।
गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और इस संबंध में केंद्र सरकार से केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर देशभर में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति आदरणीय मानवेंद्र सिंह जी से मुलाकात कर अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
इस दौरान गौ कथा के आयोजन को लेकर आमंत्रण अभियान के राज्य प्रचारक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, राज्य प्रभारी सनातन केसरी तथा मातृशक्ति की राज्य प्रभारी हिमानी जी ने प्रदेश की टोली के साथ मुलाकात की।
बैठक में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को जन-जन तक पहुंचाने, गौ कथा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन को व्यापक स्तर पर गति देने की योजना बनाई गई।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने की मांग को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।







