फतेहपुर यूपी:
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बीजेपी सरकार पर हमला, आजम खान की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा होने पर ही आजम खान को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने प्रदेश और केंद्र की सरकार बदलने की बात भी कही।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए श्यामलाल पाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने PDA को गठबंधन नहीं, बल्कि जनबंधन बताते हुए दावा किया कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी और सामाजिक न्याय के साथ PDA की सरकार बनाएगी।







