रायबरेली: गंगा एक्सप्रेसवे पर मिनी बस पलटी, महिलाओं और बच्चों समेत 12 से अधिक

घायल
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार के पास रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री पश्चिम बंगाल के हावड़ा और कोलकाता के रहने वाले थे, जो मथुरा-वृंदावन दर्शन के बाद वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







