फतेहपुर: विधवा महिला ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का लगाया आरोप, बेटे को जान से मारने की धमकी

फतेहपुर। जनपद की एक विधवा महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी पक्ष पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए पैतृक जमीन का बैनामा कराने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमे के दौरान जमीन का बैनामा कराया गया और अब उसे व उसके इकलौते बेटे को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने डीएम से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।







